Monday, 14 September 2026 | 6:37 PM
UP News

फर्रुखाबाद:जाहरवीर महाराज मेले में निशान उठाने की परंपरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जनपद में रविवार को जाहरवीर गोगा जी महाराज के मेले का प्रमुख आकर्षण निशान उठाने की परंपरा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। शनिवार की रात से ही वाल्मीकि समाज के लोग अपने-अपने क्षेत्रों से ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पवित्र निशान लेकर पहुंचे और कोतवाली के निकट
Share:
फर्रुखाबाद:जाहरवीर महाराज मेले में निशान उठाने की परंपरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जनपद में रविवार को जाहरवीर गोगा जी महाराज के मेले का प्रमुख आकर्षण निशान उठाने की परंपरा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। शनिवार की रात से ही वाल्मीकि समाज के लोग अपने-अपने क्षेत्रों से ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पवित्र निशान लेकर पहुंचे और कोतवाली के निकट निर्धारित स्थल पर उन्हें रखा।

रविवार सुबह निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इन्हें मंदिर तक ले जाया गया, जहां जाहरवीर गोगा जी महाराज की विशेष पूजा संपन्न हुई। इसके बाद मेले के अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस वर्ष निशानों की संख्या लगभग 80 से 90 रही। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। फतेहगढ़ कोतवाली के समीप से पवित्र निशान उठाकर भक्त मंदिर तक पदयात्रा के रूप में ले जाते हैं और पूजा के बाद इन्हें वापस पवित्र स्थल पर स्थापित किया जाता है।

कार्यक्रम में हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि, नगर पालिका जिला अध्यक्ष बिरजू वाल्मीकि, भारतीय वाल्मीकि चेतन संगठन के राष्ट्रीय सचिव रवि, प्रदेश अध्यक्ष रवि वाल्मीकि, फर्रुखाबाद चेतना मंच मेला कमेटी के अध्यक्ष श्याम वाल्मीकि समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़, ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और सामूहिकता का संदेश भी देता है।