Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:पटेल नगर में टूटी नाली बनी परेशानी का कारण, शीघ्र मरम्मत की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 नगर पालिका परिषद अर्कखावाद के वार्ड संख्या 14, पटेल नगर स्थित मोहल्ला सरदार खाँ में नाली टूट जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार गुलशन मास्टर साहब की ओर लगभग 20 फीट लंबाई में नाली क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके का
Share:
फर्रुखाबाद:पटेल नगर में टूटी नाली बनी परेशानी का कारण, शीघ्र मरम्मत की मांग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 नगर पालिका परिषद अर्कखावाद के वार्ड संख्या 14, पटेल नगर स्थित मोहल्ला सरदार खाँ में नाली टूट जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार गुलशन मास्टर साहब की ओर लगभग 20 फीट लंबाई में नाली क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके कारण नाली का पानी सड़क पर बह रहा है।

नाली टूटने से सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनमानस का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही है। गंदा पानी सड़क पर फैलने से संक्रमण और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

इस संबंध में मोहल्ले के निवासियों ने चेयरमैन एवं अधिशासी अभियंता, नगर पालिका परिषद अर्कखावाद को सविनय अवगत कराते हुए नाली की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की है। निवेदक निवासियों में सुरेश कुमार, रामू शाक्य, विजय कुमार, अनुज शाक्य, घनश्याम शाक्य, प्रदीप कुमार, संजीव शाक्य, राजेश कुमार, नीरज यादव, श्यामू शाक्य सहित अन्य आसपास के नागरिक शामिल हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाली की मरम्मत जल्द नहीं कराई गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर नाली को भली-भांति दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि मोहल्लेवासियों को राहत मिल सके।