Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज प्रताड़ना के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 थाना कम्पिल पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी क
Share:
फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज प्रताड़ना के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 थाना कम्पिल पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 125/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त अनूप पुत्र वीरपाल, निवासी ग्राम जिजौटा बुजुर्ग, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ को 09 सितंबर को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मामला क्या है?

वादी ने 27 जुलाई 2025 को थाना कम्पिल में तहरीर दी थी कि अभियुक्तगण ने उसकी पुत्री से अतिरिक्त दहेज स्वरूप एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर 28 जुलाई 2025 को थाना कम्पिल पर नामजद 06 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

पूछताछ में क्या कहा अभियुक्त ने?

गिरफ्तार अभियुक्त अनूप ने पूछताछ में अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है और अपनी सफाई अदालत में वकील के माध्यम से देने की बात कही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 125/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष उ0नि0 कपिल चौधरी,  उ0नि0 प्रेमपाल सिंह, का0 गुलशन ध्रुव

पुलिस का कहना है कि शेष फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और इस मामले में जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।