Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

फर्रुखाबाद:अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी व दो डंपर मिट्टी समेत जब्त

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 3 जुलाई 2025 फर्रुखाबाद जनपद में खनन विभाग ने अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। खनन अधिकारी द्वारा ग्राम सोतेपुर हाजियापुर, तहसील कायमगंज में अवैध खनन की सूचना पर की गई छापेमारी में एक जेसीबी मशीन और दो मिट्टी से लदे डंपरों को मौके से प
Share:
फर्रुखाबाद:अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी व दो डंपर मिट्टी समेत जब्त
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 3 जुलाई 2025 फर्रुखाबाद जनपद में खनन विभाग ने अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। खनन अधिकारी द्वारा ग्राम सोतेपुर हाजियापुर, तहसील कायमगंज में अवैध खनन की सूचना पर की गई छापेमारी में एक जेसीबी मशीन और दो मिट्टी से लदे डंपरों को मौके से पकड़ा गया।

खनन अधिकारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सभी वाहनों को जब्त कर थाना कायमगंज की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई से शासन को लगभग ₹2,50,000 का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है। खनन अधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में अचानक हुई इस छापेमारी से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।