Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

फर्रुखाबाद: बजरंग दल ने शौर्य के साथ निकाली भव्य शौर्य यात्रा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जनपद में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। बजरंग दल द्वारा निकाली गई यह शौर्य यात्रा पूरे जोश, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। यात्रा में लगभग 200 से 250 कार्यकर्ता
Share:
फर्रुखाबाद: बजरंग दल ने शौर्य के साथ निकाली भव्य शौर्य यात्रा
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जनपद में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। बजरंग दल द्वारा निकाली गई यह शौर्य यात्रा पूरे जोश, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। यात्रा में लगभग 200 से 250 कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

शौर्य यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा लेकर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते नजर आए। “जय श्रीराम—अयोध्या हुई हमारी, अब काशी-मथुरा की बारी” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यात्रा के दौरान मंदिर परिसर और पंडाल क्षेत्र पूरी तरह वीर रस और धार्मिक चेतना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद से विभाग संगठन मंत्री ऋषभ शुक्ला, विभाग संयोजक (बजरंग दल) अभिषेक, जिला अध्यक्ष मुकेश बाथम तथा जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं बजरंग दल से जिला संयोजक सुदीप, जिला सहसंयोजक रोहन मिश्रा, जिला बालोपासना प्रमुख अनुज, सुरक्षा प्रमुख आकाश व अंकुल, जिला मिलन केंद्र प्रमुख श्रवण, जिला गोरक्षा प्रमुख योगेंद्र भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त प्रखंड मंत्री सिद्धांत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मंजीत यादव, प्रखंड संयोजक फतेहगढ़ अंकित सहित नितिन, आकाश, आर्यन वर्मा, पुनीत कुमार एवं अन्य अनेक कार्यकर्ता शौर्य यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागी बने।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की शौर्य यात्राएं समाज में संगठनात्मक मजबूती, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करती हैं।