Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

फर्रुखाबाद:जीआईसी स्कूल में बजरंग दल द्वारा नशामुक्ति एवं सामाजिक सुधार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 आज जीआईसी स्कूल परिसर में बजरंग दल एवं गौ रक्षा दल द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज में सकारात्मक सुधार की दिशा में प्रेरित करन
Share:
फर्रुखाबाद:जीआईसी स्कूल में बजरंग दल द्वारा नशामुक्ति एवं सामाजिक सुधार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 आज जीआईसी स्कूल परिसर में बजरंग दल एवं गौ रक्षा दल द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज में सकारात्मक सुधार की दिशा में प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में बतौर पदाधिकारी गोलू माथुर, अंकित कश्यप, श्रवण मिश्रा, अनुज राठौर, रोहन मिश्रा सहित संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

वक्ताओं ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी गहरा दुष्प्रभाव डालता है। इसलिए हर युवा का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशे से बचे और दूसरों को भी इसके बारे में जागरूक करे।

इस दौरान बजरंग दल एवं गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने छात्रों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा समाज सुधार में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने भी सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने विचार एवं समर्थन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और उपस्थितजन ने ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।