आज Logix Classes & Career Consultancy के तत्वाधान में बहुजन मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 2022 में 10th/12th में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज के. सिंह (सहायक आयुक्त (GST) ने छात्रों को बताया कि पढ़ाई के साथ- साथ व्यक्तित्व का विकास भी आवश्यक है। छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ अपने महापुरुषों के जीवन के बारे में जरूर पता होना चाहिए। बाबासाहेब, पेरियार, राहुल सांकृत्यायन आदि लोगों ने अपने जीवन में संसाधनों का अभाव होने के बाद भी जीवन में बहुत महान कार्य किए, आज बच्चों के पास सभी संसाधन हैं तो वो तो और भी बेहतर कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि आपूर्ति निरीक्षक महेश कुमार जी ने बताया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है। मंच पर रघुवीर कठेरिया जी (रिटायर्ड बैंक मैनेजर) तथा रिटायर्ड प्रवक्ता रतिभान सिंह जी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जयन्त एस. यादव ने बताया कि आजकल लोग धार्मिक अधिक हो गए हैं जबकि धर्म के साथ-साथ शिक्षा और अपने समाज की प्रगति भी उतनी ही जरूरी है।अन्तर्राष्ट्रीय शूटर अनिल पाल ने कहा कि अभिमन्यु शूटिंग एकेडमी में SC, ST तथा ओबीसी के प्रतिभाशाली छात्रों को निः शुल्क शूटिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक देव कठेरिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस मौक पर रमन कठेरिया, सुमित सक्सेना, अनिल, शिवम कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
UP News
फर्रुखाबाद : बहुजन मेधा सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न
आज Logix Classes & Career Consultancy के तत्वाधान में बहुजन मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 2022 में 10th/12th में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज क
Read in your preferred language.