Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:बीएससी छात्र सकुशल बरामद, फतेहगढ़ पुलिस की तत्परता की सराहना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 फतेहगढ़ पुलिस के कुशल निर्देशन में थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा एक बीएससी छात्र को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.12.2025 को एक युवक बीएससी की परीक्षा देने के पश्चात घर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों में चिंता व
Share:
फर्रुखाबाद:बीएससी छात्र सकुशल बरामद, फतेहगढ़ पुलिस की तत्परता की सराहना
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 फतेहगढ़ पुलिस के कुशल निर्देशन में थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा एक बीएससी छात्र को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.12.2025 को एक युवक बीएससी की परीक्षा देने के पश्चात घर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों में चिंता व्याप्त हो गई। परिजनों द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा युवक की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर लगातार प्रयास किए। कड़ी मेहनत और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप करीब 10 घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

युवक की सुरक्षित बरामदगी के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सफल कार्रवाई पर परिजनों एवं आमजनमानस द्वारा फतेहगढ़ पुलिस की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित सेवाभाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

फतेहगढ़ पुलिस द्वारा की गई यह त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई कानून-व्यवस्था के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।