Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
India

फर्रुखाबाद;गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, मतापुर पिपरगांव में आज कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक और सशक्त बनाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक उप
Share:
फर्रुखाबाद;गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, मतापुर पिपरगांव में आज कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक और सशक्त बनाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा कानून द्वारा उपलब्ध अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और दैनिक जीवन में सतर्कता अपनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया, जिनमें—महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल रहीं।

पुलिस टीम ने छात्राओं को यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे तुरंत इन हेल्पलाइनों का उपयोग करें। साथ ही, स्कूल प्रशासन ने पुलिस विभाग के इस जागरूकता प्रयास की सराहना की और इसे छात्रों के हित में अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर छात्राओं, में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों और कानूनी सहायता के प्रति संवेदनशील बनाना था। पुलिस द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।