Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

फर्रुखाबाद: ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 जनपद में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जो कि थाना नवाबगंज क्षेत्र के करनपुर जसमई मार्ग से नवादा पहाड़पुर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार शाम लगभग 8:30 बजे गोलियों की आवाज गूंजी। आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक अज्ञात टेम्पो में चालक का शव
Share:
फर्रुखाबाद: ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 जनपद में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जो कि थाना नवाबगंज क्षेत्र के करनपुर जसमई मार्ग से नवादा पहाड़पुर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार शाम लगभग 8:30 बजे गोलियों की आवाज गूंजी। आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक अज्ञात टेम्पो में चालक का शव खून से लथपथ पड़ा था। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष अवधनारायण पांडेय, मोहम्मदाबाद कोतवाल विनोद शुक्ला और सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा पहुंचे। पुलिस ने मौके की जांच कर मृतक की पहचान 26 वर्षीय पुष्पेन्द्र यादव ग्राम न्यामतपुर सरैया के रूप में की। टेम्पो की आरसी और मोबाइल फोन बरामद होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया। मृतक की मां गुड्डी देवी, पिता कुँवरपाल और पत्नी रिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुष्पेन्द्र अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में चार साल की पुत्री मानवी और डेढ़ माह का पुत्र है।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से दो खोखे और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसएसआई गीतम सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी आरती सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना की गहन जांच चल रही है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही दोषियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में हुई इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।