Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
UP News

फर्रुखाबाद:निर्वाचक नामावली के प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज सायं 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण को ले
Share:
फर्रुखाबाद:निर्वाचक नामावली के प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज सायं 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें श्री मुकेश गुप्ता (भाजपा), श्री सुभाष चंद्र शाक्य (सपा), श्री राम रतन गौतम (बसपा), श्री अंकुश सिंह (आप), श्री सुनील कटियार (सीपीआईएम) तथा श्री वरुण त्रिपाठी (कांग्रेस) शामिल रहे।

प्रगाढ़ पुनरीक्षण की स्थिति का विस्तृत विवरण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण तेजी से चल रहा है।

आज दिनांक 12.12.2025 तक जनपद के कुल 13,98,009 मतदाताओं के सापेक्ष बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 10,94,118 गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण किया जा चुका है।

संग्रहित प्रपत्रों में—मृतक मतदाता: 39,136, अनट्रेसेबल/अवसेन्ट: 1,20,339, स्थायी रूप से शिफ्टेड: 1,11,958, Already Enrolled (दोहरे नाम): 23,528, अन्य कारणों से: 7,955, कुल मिलाकर 3,02,916 प्रपत्र अनट्रेसेबल श्रेणी में चिह्नित हुए हैं।

अवसेन्ट, शिफ्टेड, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं से संबंधित सूची CEO पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। मतदाता अपना विवरण इस लिंक पर देख सकते हैं: farrukhabad.nic.in/asd-list

बूथ लेवल एजेंटों को कहा गया है कि वे BLO से संपर्क कर अनट्रेसेबल मतदाताओं की सूची प्राप्त करें और सत्यापन सुनिश्चित कराएं। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तत्काल BLO को सूचित कर सुधार कराया जाए।

13 एवं 14 दिसम्बर को विद्यालय/कॉलेज खुले रहेंगे

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत—

? 13 एवं 14 दिसम्बर (शनिवार-रविवार) को अवकाश के दिन भी जनपद के सभी स्कूल-कॉलेज, जहां मतदेय स्थल स्थापित हैं, खुले रहेंगे।

? BLO अपने-अपने बूथ क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे।

? सभी नगर निकाय क्षेत्रों में वार्ड/मोहल्ला वार विशेष हेल्प डेस्क और कैंप लगाए जाएंगे।

इनमें नगर निकाय कर्मचारी, सभासद, चेयरमैन एवं ब्लॉक/ग्राम स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने आबंटित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर अधिक से अधिक गणना प्रपत्रों का संग्रह और डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें।

बैठक का समापन

अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और निर्वाचन कार्य को पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराने की अपील की।