Monday, 14 September 2026 | 7:48 PM
UP News

फर्रूखाबाद:अंबेडकर नगर नरकसा से नीबलपुर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 अंबेडकर नगर नरकसा से नीबलपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य की चौड़ाई 10 फीट निर्धारित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे भ
Share:
फर्रूखाबाद:अंबेडकर नगर नरकसा से नीबलपुर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 अंबेडकर नगर नरकसा से नीबलपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य की चौड़ाई 10 फीट निर्धारित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे भविष्य के लिए अव्यवहारिक बताया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यह सड़क नगर पालिका सीमा क्षेत्र से गुजरती है, जो न केवल नीबलपुर आदि जैसे गांवों को शहर से जोड़ती है, बल्कि इस मार्ग पर स्थित प्राचीन मंदिर, जिला पंचायत भवन, एवं शहर के तीन प्रमुख मोहल्लों के लोगों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। वर्तमान में सड़क की वास्तविक चौड़ाई लगभग 40 फीट है, जबकि एस्टीमेट केवल 10 फीट चौड़ाई का बनाया गया है।

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि यदि सड़क निर्माण 10 फीट चौड़ाई में किया गया तो भविष्य में अतिक्रमण की गंभीर समस्या उत्पन्न होगी, जिससे उसे हटाना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाएगा। साथ ही, संकरी सड़क के कारण आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्रतिनिधियों ने मांग की कि सड़क का निर्माण मानक के अनुसार चौड़ीकरण कर दोनों ओर नाली सहित किया जाए, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को दीर्घकालिक सुविधा मिल सके और अतिक्रमण जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

इस अवसर पर शिवम त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना, दिवाकर द्विवेदी एडवोकेट विधिक संयोजक, अमित कुमार वर्मा एडवोकेट जिला अध्यक्ष, जितेंद्र मिश्रा एडवोकेट संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, बृजेंद्र गुप्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जितेंद्र अग्रवाल जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि प्रस्तावित सड़क निर्माण में संशोधन कर उसे जनहित के अनुरूप विस्तृत व सुविधाजनक बनाया जाए।