Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

पीलीभीत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत

पीलीभीत में थाना क्षेत्र के गांव खरगापुर खुर्द निवासी 32 वर्षीय किसान राम निवास की फसल की रखवाली करने के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव खरगापुर खुर्द निवासी रीतराम ने बताया कि उनका मझला भाई रामनिवास शनिवार सुबह करीब आठ बजे गन्ने की फसल की बंदरों से रखवाली के
Share:
पीलीभीत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत
Read in your preferred language.

पीलीभीत में थाना क्षेत्र के गांव खरगापुर खुर्द निवासी 32 वर्षीय किसान राम निवास की फसल की रखवाली करने के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव खरगापुर खुर्द निवासी रीतराम ने बताया कि उनका मझला भाई रामनिवास शनिवार सुबह करीब आठ बजे गन्ने की फसल की बंदरों से रखवाली के लिए खेत पर गए थे, तभी जहरीले सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उनका देसी उपचार कराते रहे। रविवार को उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी सूरजकली का रो-रोकर बुरा हाल है।