Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

इटावा: नवयुवक हुआ लापता

इटावा/भरथना- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरौधी से पांच अप्रैल दिन सोमवार की शाम से एक नवयुवक अचानक लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बिरौधी निबासी होम सिंह बहेलिया का 16 बर्षीय पुत्र अमित कुमार बीती 5 अप्रैल की शाम उस समय से गायव हो गया है, जब वह घर से अपनी साइकिल लेकर पशुओं के लिए हरा चारा बरस
Share:
इटावा: नवयुवक हुआ लापता
Read in your preferred language.

इटावा/भरथना- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरौधी से पांच अप्रैल दिन सोमवार की शाम से एक नवयुवक अचानक लापता हो गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिरौधी निबासी होम सिंह बहेलिया का 16 बर्षीय पुत्र अमित कुमार बीती 5 अप्रैल की शाम उस समय से गायव हो गया है, जब वह घर से अपनी साइकिल लेकर पशुओं के लिए हरा चारा बरसीम लेने खेत पर गया था। देर शाम तक हरा चारा बरसीम लेकर नही लौटने पर परिजनों ने अमित की तलास शुरू कर दी। जिस पर परिजनों को बरसीम के खेत मे चारा काटने बाली उसकी दरांती कुछ कपड़े और पैरों की चप्पलें खेत मे अलग- अलग पड़ी मिली। जिसके सम्बन्ध में गायव हुए नवयुवक अमित के परिजनों ने मंगलवार को भरथना पुलिस को लिखित तहरीर सौंपकर गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ गायव अमित की तलाश करने की गुहार लगाई है।