Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

इटावा : धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

इटावा : श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह का शुभारम्भ हो गया। पीताम्बर धारण किये महिलाओं ने विधिवत भागवत पाण्डाल में कलशों की स्थापना करवायी।भरथना कस्बा के अंतर्गत विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) पर बुढवा मंगल के उपलक्ष्य में आयोजित 40वें मंगल महो
Share:
इटावा : धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा
Read in your preferred language.

इटावा : श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह का शुभारम्भ हो गया। पीताम्बर धारण किये महिलाओं ने विधिवत भागवत पाण्डाल में कलशों की स्थापना करवायी।भरथना कस्बा के अंतर्गत विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) पर बुढवा मंगल के उपलक्ष्य में आयोजित 40वें मंगल महोत्सव के दौरान धूमधाम से निकली गई मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह का शुभारम्भ हो गया। सिर पर भागवत पुराण धारण किये परीक्षित रविन्द्र सिंह राजावत सपत्नी के साथ पीले वस्त्र धारण किये चल रही अनेक महिलाओं व युवतियों ने सिर पर कलश रखकर मन्दिर प्रांगण में भ्रमण करते हुए आचार्य अमित मिश्रा व राहुल दीक्षित द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भागवत पाण्डाल में विधिवत कलशों की स्थापना करवायी। तदुपरान्त सरस कथावाचक आचार्य अमित मिश्रा के द्वारा कथा का रसपान कराया गया। इस मौके पर मन्दिर प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, संजीव श्रीवास्तव, नीरज दुबे, पप्पू वर्मा, सनी श्रीवास्तव, बबलू दुबे, पंकज चौहान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

रिपोर्टर : अनुज यादव