Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

एटा: पैसा ना मिलने पर ठेकेदारों व मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार!

एटा: जनपद में निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना मैं आज सुबह मजदूरों एवं ठेकेदारों ने पैसा न मिलने की शिकायत करते हुए परियोजना स्थल के गेट नंबर एक पर भारी संख्या में एकत्रित होकर कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया है, जिससे घंटों लंबा जाम लगा रहा। आपको बता दें जनपद के थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत
Share:
एटा: पैसा ना मिलने पर ठेकेदारों व मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार!
Read in your preferred language.

एटा: जनपद में निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना मैं आज सुबह मजदूरों एवं ठेकेदारों ने पैसा न मिलने की शिकायत करते हुए परियोजना स्थल के गेट नंबर एक पर भारी संख्या में एकत्रित होकर कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया है, जिससे घंटों लंबा जाम लगा रहा।
आपको बता दें जनपद के थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना में कार्य कर रही कुबेर कंपनी द्वारा ठेकेदार एवं मजदूरों को पैसा न मिलने पर वे उग्र हो गए और उन्होंने परियोजना स्थल के गेट संख्या एक पर आकर भारी संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया जिससे परियोजना स्थल पर सामान लाने वाले एवं सामान्य वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम लग गया। इस दौरान एकत्रित हुए ठेकेदारों एवं मजदूरों ने कंपनी पर पैसा न देने का आरोप लगाया।

सवांददाता: सोनू यादव