Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
UP News

फर्रुखाबाद में 20 दिसंबर को रोजगार/अप्रेंटिसशिप मेला, 300 पदों पर मिलेगा अवसर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसंबर 2025 जनपद के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 20 दिसंबर 2025 (शनिवार) को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला/अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मे
Share:
फर्रुखाबाद में 20 दिसंबर को रोजगार/अप्रेंटिसशिप मेला, 300 पदों पर मिलेगा अवसर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसंबर 2025 जनपद के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 20 दिसंबर 2025 (शनिवार) को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला/अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा।

इस रोजगार मेले में कुल 05 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जिनके माध्यम से कुल 300 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने वाली कंपनियों में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन कंपनी, फर्रुखाबाद (150 पद), हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, गुरुग्राम (50 पद), आईटीसी लिमिटेड, गाजियाबाद (50 पद), ज्यूपिटर लैमिनेटर प्रा. लि., सोनीपत (50 पद) शामिल हैं।

रोजगार/अप्रेंटिसशिप मेले में इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट एवं बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपना बायोडाटा, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र, आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/बीटेक के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

संस्थान प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों से इस रोजगार/अप्रेंटिसशिप मेले में प्रतिभाग कर लाभ उठाने की अपील की गई है। यह मेला स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा।