Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
Politics

गृह विभाग के लिए रूठ गए एकनाथ शिंदे , देवेंद्र फडणवीस भी अपनी जिद पर अड़े?

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सरकार बनाने में देर कर रहा है. इसके बाद सवालों का पहाड़ खड़ा हो गया है. इस बीच, शिंदे गुट ने मांग की है कि शिवसेना को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिले. एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण गृह विभाग को लेकर अड़े हुए हैं. वर्तमान सरकार में फडणवीस के पास ग
Share:
गृह विभाग के लिए रूठ गए एकनाथ शिंदे , देवेंद्र फडणवीस भी अपनी जिद पर अड़े?
Read in your preferred language.

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सरकार बनाने में देर कर रहा है. इसके बाद सवालों का पहाड़ खड़ा हो गया है. इस बीच, शिंदे गुट ने मांग की है कि शिवसेना को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिले. एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण गृह विभाग को लेकर अड़े हुए हैं. वर्तमान सरकार में फडणवीस के पास गृह विभाग है. शिंदे और फडणवीस शुक्रवार सुबह दिल्ली से मुंबई लौटे. दोनों नेताओं का विमान अलग-अलग लैंड किया. एनसीपी के अजित पवार, शिंदे और फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गुरुवार रात मुलाकात की. इसके बाद कार्यवाहक सीएम अपने गांव सतारा के लिए रवाना हो गए.

शिवसेना ने ठोका गृह विभाग पर दावा
शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने भी शनिवार को महत्वपूर्ण गृह विभाग का दावा ठोक दिया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी को नई महाराष्ट्र सरकार में महत्वपूर्ण गृह विभाग मिलना चाहिए. एकनाथ शिंदे को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है.

फडणवीस का गृह विभाग छोड़ने से इनकार
एकनाथ शिंदे एक और कार्यकाल या ढाई साल के रोटेशनल सीएम पद की मांग कर रहे थे. ने अपने सूत्रों के हवाले से यह खबर प्रकाशित की है. हालांकि शिंदे ने बाद में बीजेपी के सीएम के लिए रास्ता साफ कर दिया, लेकिन उन्होंने दो महत्वपूर्ण विभागों पर दावा किया है. इसमें से एक गृह विभाग है. इसके अलावा, शिवसेना विधान परिषद के अध्यक्ष का पद भी मांग रही है. खबर में कहा गया है कि फडणवीस ने गृह विभाग को छोड़ने से इनकार कर दिया है.