Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
India

इंडोनेशिया में आए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई तीव्रता

  इंडोनेशिया के मेंतवई द्वीप क्षेत्र में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि यह भूकंप इंडोनेशिया के नबीरे के दक्षिण पश्चिम भाग में था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। ईएमएससी के अनुसार भूकंप का केंद्र नबीरे के दक्षिण पश्चिम भाग में 1
Share:
इंडोनेशिया में आए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई तीव्रता
Read in your preferred language.

 इंडोनेशिया के मेंतवई द्वीप क्षेत्र में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि यह भूकंप इंडोनेशिया के नबीरे के दक्षिण पश्चिम भाग में था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। ईएमएससी के अनुसार भूकंप का केंद्र नबीरे के दक्षिण पश्चिम भाग में 13 किलोमीटर की गहराई पर था।

पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के परिणाम स्वरूप भूकंप आता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर, भूकंपी तरंगें उत्पन्न करती है, जो भूमि को हिलाकर या विस्थापित कर के प्रकट होती है।

भूकंप प्राकृतिक घटना या मानवजनित कारणों से हो सकता है। अक्सर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण आते हैं। भारी मात्रा में गैस प्रवास, पृथ्वी के भीतर मुख्यत: गहरी मीथेन, ज्वालामुखी, भूस्खलन, और नाभिकीय परिक्षण ऐसे मुख्य दोष हैं।