Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

लखनऊ में कोहरे की बूंदे बारिश बनकर टपकीं, जानिए

पूरा UP इन दिनों कोहरे की चादर से ढका है। लखनऊ में बुधवार की सुबह से कोहरे की बूंदें बारिश बनकर टपक रही हैं। घना कोहरा रिमझिम-रिमझिम गिर रहा है। साल 2023 की सबसे ज्यादा कोहरे वाली रात लखनऊ में मंगलवार-बुधवार को रिकॉर्ड की गई। सड़क पर सामने चल रहे वाहन तक नहीं दिखाई दिए। विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। वह
Share:
लखनऊ में कोहरे की बूंदे बारिश बनकर टपकीं, जानिए
Read in your preferred language.

पूरा UP इन दिनों कोहरे की चादर से ढका है। लखनऊ में बुधवार की सुबह से कोहरे की बूंदें बारिश बनकर टपक रही हैं। घना कोहरा रिमझिम-रिमझिम गिर रहा है। साल 2023 की सबसे ज्यादा कोहरे वाली रात लखनऊ में मंगलवार-बुधवार को रिकॉर्ड की गई। सड़क पर सामने चल रहे वाहन तक नहीं दिखाई दिए। विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। वहीं UP का अलीगढ़ 1.6°C के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया।
शहर 10 जनवरी 9 जनवरी
इटावा 2.5°C 3°C
आगरा 7.1°C 6.6°C
अलीगढ़ 7.6°C 5.6°C
बरेली 6.7°C 6.3°C
अयोध्या 5.5°C 4°C
गोरखपुर 7.3°C 6.8°C
कानपुर 7°C 3.1°C
लखनऊ 6.5°C 4°C
प्रयागराज 5.6°C 5.2°C
वाराणसी 7.2°C 3.5°C
मौसम से जुड़ी खबरें और भी हैं:-
1.) कानपुर पहुंचने वाली ट्रेनें 9 घंटे तक लेट रहीं
कानपुर सेंट्रल स्टेशन आने वाली 12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस दिल्ली से साढ़े आठ घंटे की देरी से मंगलवार दोपहर 2:27 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची। यह ट्रेन सुबह छह बजे कानपुर आती है। 12274 हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस सवा आठ घंटे लेट, 12314 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सवा सात घंटे, 12302 हावड़ा राजधानी साढ़े सात घंटे, 12301 हावड़ा राजधानी पौने नौ घंटे तक लेट रहीं।
वहीं 12313 सियालदह राजधानी पौने आठ घंटे, 22823 भुवनेश्वर राजधानी नौ घंटे लेट, 12323 सियालदाह राजधानी साढ़े सात घंटे, 12310 जसराज, एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 12877 गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, 12393 संपर्कक्रांति एक्सप्रेस पौने 10 घंटे, 22559 शिवगंगा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे लेट रही। 13249 कोटा- पटना एक्सप्रेस पौने 14 घंटे की देरी से सेंट्रल पहुंची।
नए साल के ‌10वें दिन मंगलवार को भी कोहरे की वजह से कानपुर में सभी उड़ानें निरस्त रहीं। मुंबई की दोनों उड़ानें और दिल्ली, बेंगलुरु की उड़ानों को भी विजिबिलिटी न मिलने से एटीसी से विमान को लैंड कराने की अनुमति बोर्डिंग एयरपोर्ट को नहीं दी गई। कानपुर सेंट्रल स्टेशन होकर चलने वाली 55 ट्रेनें पांच घंटे तक लेट रहीं। जबकि या‌‌त्रियों की कमी की वजह से 29 बसों के फेरों में कटौती करनी पड़ी।