Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

सुबह 11 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन, आज चेहल्लुम के जुलूस के चलते बदली रहेगा यातायात

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम के जुलूस के चलते गुरुवार को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यह डायवर्जन व्यवस्था सुबह 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगी। जुलूस नाजिम साहब इमामबाड़ा से दोपहर एक बजे शुरू होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टूड़ियागंज, बाजारखाला, लाल माधव टाकिज (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एर
Share:
सुबह 11 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन, आज चेहल्लुम के जुलूस के चलते बदली रहेगा यातायात
Read in your preferred language.

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम के जुलूस के चलते गुरुवार को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यह डायवर्जन व्यवस्था सुबह 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगी। जुलूस नाजिम साहब इमामबाड़ा से दोपहर एक बजे शुरू होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टूड़ियागंज, बाजारखाला, लाल माधव टाकिज (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी, विक्रम कार्टन मिल के रास्ते कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा।
टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यातायात गिरधारी सिंह इण्टर कालेज, सआदतगंज होकर जाएगा।
कमला नेहरू क्रांसिग (मेडिकल क्रास) चौराहा की तरफ से कोई वाहन नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह वाहन मेडिकल कालेज, चौक होकर अपने जा सकेंगे।
रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नहीं जायेगा। बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज या नाका की ओर होकर जा सकेगा।
नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात रकाबगंज पुल होकर जाएगा।
हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा । बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर जाएगा।
बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर जाएगा।
मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात राजाजी पुरम होकर जाएगा।
एवरेडी तिराहे से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिग (बालाजी मन्दिर)तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भूसा मण्डी, मवैया, आलमबाग होकर जा सकेगा।
रणजीत सिंह बल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से कोई भी यातायात एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भरत पुरी रोड, राजाजी पुरम की होकर जा सकेगा।
आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लगडा फाटक ओवर व्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, ऐवररेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जा सकेगा।
विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर यातायात नहीं सकेगा। यह यातायात लगडा फाटक रेलवे ओबर ब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होकर जा सकेगा।
ए ब्लाक राजाजी पुरम् (यूनियन बैक)तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम आलमनगर रोड होकर जा सकेगा।
भूसा मंडी तिराहे से ऐवररेडी तिराहे की ओर यातायात नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जा सकेगा।
मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आलमबाग सूर्यनगर होकर जा सकेगा।