Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
UP News

गोमती नदी के आसपास के रूट पर डायर्वजन, जानिए

लखनऊ में मूर्ति विसर्जन के चलते गोमती नदी के आसपास के रूट पर डायर्वजन किया गया है। यह डायवर्जन बुधवार सुबह दस बजे से शाम तक लागू रहेगा। यातायात डीसीपी हृदेश कुमार ने इस दौरान जाम से बचने के लिए लोगों ने से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। अयोध्या की तरफ से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बसों
Share:
गोमती नदी के आसपास के रूट पर डायर्वजन, जानिए
Read in your preferred language.

लखनऊ में मूर्ति विसर्जन के चलते गोमती नदी के आसपास के रूट पर डायर्वजन किया गया है। यह डायवर्जन बुधवार सुबह दस बजे से शाम तक लागू रहेगा। यातायात डीसीपी हृदेश कुमार ने इस दौरान जाम से बचने के लिए लोगों ने से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
अयोध्या की तरफ से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बसों को कमता तिराहे से गोमतीनगर की तरफ मोड़ दिया जायेगा। यह वाहन समता मूलक, गॉधीसेतु, पीएनटी, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील, क्लार्क अवध के पीछे से सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग आ-जा सकेंगे।
सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली रोडवेज/सिटी बसें मड़ियॉंव, पुरनिया/डालीगंज रेलवे क्रासिंग, पक्का पुल, शाहमीना, डालीगंज पुल, सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग जायेगीं। वापसी में बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर।
चौक, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल, कैसरबाग की ओर से आने वाला सामान्य यातायात क्लार्क अवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहा होकर नहीं जा सकेगा, यह यातायात क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील, सहारागंज या संकल्प वाटिका होकर जा सकेगा।
डालीगंज पुल इक्का तॉंगा स्टैण्ड से आने वाला यातायात गोमती नदी बंधा होकर झूलेलाल पार्क की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात गोमती नदी पुल पार कर डालीगंज पुल या आईटीचौराहा की ओर से जा सकेगा।
ॉटेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से मकबरा रोड की ओर से सामान्य यातायात परिवर्तन चौक की ओर नही नहीं जा सकेगा, यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध, चिरैयाझील होकर जा सकेगा।
निराला नगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग, हनुमान सेतु होते हुए सुभाष चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटीचौराहा से बायें/दाहिने मुडकर समथर पेट्रोल पम्प होते हुए निशातगंज/डालीगंज पुल होकर जा सकेगा।
हजरतगंज चौराहा एवं परिवर्तन चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेन्ज, सीडीआरआई, डालीगंज पुल या क्लार्क अवध, चिरैया झील से होकर जा सकेगा।
हनुमान सेतु नदवा बन्धा तिराहे से नदवा बन्धा रोड झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आईटी चौराहा होकर जा सकेगा।
महाराणा प्रताप चौराहे से हिवेट रोड़ बंगाली क्लब की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात वार्लिग्टन चौराहा या बांस मंडी चौराहा होकर जा सकेगा।