रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई। इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे क्योंकि शमशेरा के जरिए रणबीर ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त लीड रोल में थे। करण मल्होत्रा द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म को क्रिटिक्स से ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म फ्लॉप साबित हुई। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अब डायरेक्टर करण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए करण ने अपनी दिल की बात कही है।
करण ने लिखा, 'मेरे प्यारे शमशेरा, तुम जैसे भी थे शानदार थे। ये मेरे लिए काफी जरूरी है एक्सप्रेस करना इस प्लेटफॉर्म पर जहां तुम्हारे लिए प्यार, हेट है। मैं पिछले कुछ दिनों के लिए तुमसे माफी मांगता हूं क्योंकि तुम्हें लेकर जो गलत और हेट बातें हो रही हैं मैं उसे रोक नहीं पाया। मेरा ना बोलना मेरी कमजोरी है और इसके लिए कोई बहाना नहीं है। लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं, हाथ पकड़े हुए गर्व से कि तुम मेरे हो।'
'हम सब साथ में सहेंगे अच्छा, बुरा और खराब। शमशेरा की पूरी टीम को मेरा प्यार। जो प्यार, आशीर्वाद और कन्सर्न हमें मिला है वो बेहद कीमती है और इन्हें हमसे कोई नहीं छीन सकता।' इसके बाद करण ने हैशटैग के साथ लिखा, शमशेरा मेरा है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 65 प्रतिशत गिरावट के बाद मंगलवार को फिल्म की कमाई में और गिरावट आई। मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 2.50 करोड़ कमाए। फिल्म ने अब तक कुल 36 करोड़ कमाए हैं।
रणबीर अब फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम किरदार में हैं। फिल्म सिंतबर में रिलीज होगी।
Entertainment
शमशेरा के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर करण ने बयां किया अपना दर्द
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई। इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे क्योंकि शमशेरा के जरिए रणबीर ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त लीड रोल में थे। करण मल्होत्रा द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म को क्रिटिक्स से ज्यादा अच्छा
Read in your preferred language.