Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

पीलीभीत में हत्या के मामले को दबाने की कोशिश कर रही दियोरिया पुलिस

पीलीभीत में खेत की रखवाली करने गए युवक का शव पास में ही पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि गांव की एक लड़की से प्रेमप्रसंग के चलते उसकी हत्या की गई है, लेकिन इसे आत्महत्या साबित करने पर तुली है। परिजजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी अतुल कुमार से शिकायत की है। कोतवाली क्षेत्र के
Share:
पीलीभीत में हत्या के मामले को दबाने की कोशिश कर रही दियोरिया पुलिस
Read in your preferred language.

पीलीभीत में खेत की रखवाली करने गए युवक का शव पास में ही पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि गांव की एक लड़की से प्रेमप्रसंग के चलते उसकी हत्या की गई है, लेकिन इसे आत्महत्या साबित करने पर तुली है। परिजजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी अतुल कुमार से शिकायत की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा निवासी रामआसरे ने बताया कि उनका बेटा अरविंद 20 सितंबर की रात 10 बजे धान की फसल देखने खेत पर गया था। आधी रात के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो सुबह साढ़े पांच बजे रामआसरे खेत पर गए तो बेटे का शव खेत में ही अमरूद के पेड़ से लटका मिला। उनका कहना है कि प्रेमप्रसंग के चलते बेटे की हत्या की गई है। जिस रात उनके बेटे की मौत हुई है, उसी रात लड़की का बहनोई गांव में आया था। दियोरिया कोतवाली पुलिस हत्या के मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।