Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

जर्मनी में Covid-19 संक्रमण का आंकड़ा 4,64,239 पहुंचा

जर्मनी में कोविड-19 के मामलों में फिर से इजाफा होने लगा है। वहां एक दिन में कोरोनावायरस के 14,964 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 464,239 हो गई है। बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये जानकारी दी। जर्मनी में एक दिन में कोविड-19 से 85 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मौतों की संख्या बढ़कर
Share:
जर्मनी में Covid-19 संक्रमण का आंकड़ा 4,64,239 पहुंचा
Read in your preferred language.

जर्मनी में कोविड-19 के मामलों में फिर से इजाफा होने लगा है। वहां एक दिन में कोरोनावायरस के 14,964 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 464,239 हो गई है। बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये जानकारी दी। जर्मनी में एक दिन में कोविड-19 से 85 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मौतों की संख्या बढ़कर 10,183 हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मन स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पैन, जो पिछले सप्ताह कोरोनोवायरस से संक्रमित हो गए थे, ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 लहर को तोड़ना जरूरी है।

जब आईसीयू भर जाएंगी, तब तक काफी देर हो चुकी होगी।

देश के नवीनतम दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को जर्मनी के आईसीयू वार्ड में कोविड-19 के रोगियों की संख्या पिछले दो सप्ताह में बढ़कर दोगुनी हो गई है। फिलहाल 1,470 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं।

जर्मनी की सरकार अब वायरस पर काबू पाने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार कर रही है।

जर्मनी में पिछले सात दिनों में प्रति 100,000 लोगों पर 50 नए संक्रमण हो रहे हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ