Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

फिर से कोरोना का साया दिखा टोक्यो ओलंपिक में, दो एथलीट मिले संक्रमित

जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में कोविड का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है। खेलों के शुरू होने से पांच दिन पहले ही दो एथलीट ओलंपिक विलेज में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ओलंपिक आयोजन समिति के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले शनिवार को भी एक व्यक्ति को कोविड संक्रमित पाए जान
Share:
फिर से कोरोना का साया दिखा टोक्यो ओलंपिक में, दो एथलीट मिले संक्रमित
Read in your preferred language.

जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में कोविड का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है। खेलों के शुरू होने से पांच दिन पहले ही दो एथलीट ओलंपिक विलेज में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ओलंपिक आयोजन समिति के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले शनिवार को भी एक व्यक्ति को कोविड संक्रमित पाए जाने के बाद खेल आयोजन और ओलंपिक गांव से दूर कर दिया गया था। हालांकि, वह व्यक्ति खिलाड़ी नहीं था।

गौरतलब है कि 5 दिन बाद यहां खेलों के शुभारंभ में हजारों एथलीट और अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इतनी कड़ी निगरानी के बीच संक्रमित के मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं टोक्यो में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इससे आयोजन को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इससे पहले कोरोना वायरस महामारी की वजह से ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि ओलंपिक आयोजकों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। इसके बावजूद इसके वहां संक्रमित मिलने से हड़कंप है।

भारत से भी एथलीटों का पहला जत्था कल टोक्यों के लिए रवाना हो गया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले 8 खेलों के भारतीय खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों को शनिवार शाम को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर औपचारिक विदाई दी।