कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को भोपाल आएंगे। वे शाम को मध्य विधानसभा क्षेत्र में 12 नंबर मल्टी ग्राउंड पर जनसभा को संबाेधित करेंगे। इससे पहले वे दोपहर में ग्वालियर जाएंगे। जहां थाटीपुर दशहरा मैदान ईस्ट में जनसभा करेंगे।
मप्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल की भी चुनावी सभाएं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कल भी दस विधानसभाओं में रोड शो और सभा का कार्यक्रम है। गुना जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मधुसूदनगढ़ और आरोन में सभा करेंगे।
इसके अलावा गुजरात के सीएम कल मंदसौर के मल्हारगढ़ और जावद में सभा करने वाले हैं। रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के बेगमगंज में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सागर जाकर रोड शो करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा पहुंचे हैं वे कल छिंदवाड़ा में प्रचार करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बैतूल जिले में कल 5 सभाएं हैं।
India
भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को भोपाल आएंगे। वे शाम को मध्य विधानसभा क्षेत्र में 12 नंबर मल्टी ग्राउंड पर जनसभा को संबाेधित करेंगे। इससे पहले वे दोपहर में ग्वालियर जाएंगे। जहां थाटीपुर दशहरा मैदान ईस्ट में जनसभा करेंगे। मप्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य स
Read in your preferred language.