Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
India

निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन की जीत की पुष्‍टि

ट्रंप समर्थकों के बवाल के बाद अमेरिकी संसद ने निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन की जीत की पुष्‍टि कर दी. जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की जीत के साथ ही अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स की संख्या बराबर हो गई. सीनेट में 100 सदस्य होते हैं, अब दोनों पार्टी बराबर (50-50) हो चुकी है.इसके
Share:
निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन की जीत की पुष्‍टि
Read in your preferred language.

ट्रंप समर्थकों के बवाल के बाद अमेरिकी संसद ने निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन की जीत की पुष्‍टि कर दी. जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की जीत के साथ ही अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स की संख्या बराबर हो गई. सीनेट में 100 सदस्य होते हैं, अब दोनों पार्टी बराबर (50-50) हो चुकी है.इसके पहले अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन का बहुमत था. उल्‍लेखनीय है कि अमेरिकी कांग्रेस अमेरिका की फेडरल सरकार का द्विसदन है, जिसमें हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट शामिल हैं. यूएस कैपिटल हिल बिल्डिंग में हंगामे और हिंसा के कारण संसद में जारी इलेक्‍टोरल की प्रक्रिया बाधित हुई थी. राष्‍ट्रपति चुनाव के परिणामों को नहीं स्‍वीकारने वाले डोनाल्‍ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल हिल में काफी हंगामा कर हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया. इसपर अमेरिका में ट्रंप की निंदा की जा रही है और उन्‍हें राष्‍ट्रपति पद से तुरंत हटाए जाने की जबर्दस्‍त मांग की जा रही है.
अमेरिकी सीनेट के समूह का कहना था कि वोटिंग में कथित गड़बड़ी की जांच के लिए आयोग गठित हो और तब तक जो बाइडन की जीत को नहीं माना जा सकता है. बता दें कि 50 राज्यों के इलेक्टोरल कॉलेज ने जो बाइडन को 306 वोट मिलने की पुष्टि की थी. चुनाव में जीत के लिए इलेक्टोरल कॉलेज के 270 वोटों की आवश्‍यकता होती है.
यूएस कैपिटल हिल में हिंसक घटना के बाद देर से संसद की सदनों में बाइडन के इलेक्‍टोरल कॉलेज जीत पर दोबारा काम शुरू हुआ और गुरुवार तक इसपर चर्चा चली. सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्‍स ने चुनाव परिणामों पर जताई दो आपत्‍तियों को खारिज कर फाइनल इलेक्‍टोरल कॉलेज वोट को मंजूरी दे दी जिसमें बाइडन को 306 वोट और ट्रंप को 232 वोट मिले हैं.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ