Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
India

सीएम योगी ने माफियाओं पर कसा सिकंजा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर माफियाओं पर लगातार चल रहा है और शायद यही वजह है कि सीएम योगी के इस बुलडोजर से माफिया अपराधी खुद को सरेंडर करने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल में बीते 10 दिनों के अंदर अंदर दो शातिर माफियाओं ने सरेंडर कर दिया
Share:
सीएम योगी ने माफियाओं पर कसा सिकंजा
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर माफियाओं पर लगातार चल रहा है और शायद यही वजह है कि सीएम योगी के इस बुलडोजर से माफिया अपराधी खुद को सरेंडर करने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल में बीते 10 दिनों के अंदर अंदर दो शातिर माफियाओं ने सरेंडर कर दिया और जेल चले गए। ये दोनो माफिया हैं कुख्यात सुशील मूंछ और फुरकान।

सुशील मूंछ अपने आप में जरायम की दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम है, तो वहीं फुरकान का भी एक लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास रहा है सूबे में जब से यूपी सरकार बनी है माफियाओं पर कार्रवाई लगातार जारी है। जहां माफियाओं को गिरफ्तार कर उनकी अवैध संपत्तियों पर या तो बुलडोजर चलाया जा रहा और संपत्ति को जब्त कर सरकार अपने कब्ज़े में ले रही है। साथ ही माफियाओं को सलाखों के पीछे भेज रही है या फिर मुठभेड़ में उनका खात्मा किया जा रहा है। इसी के चलते अपराधी सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई से अब थरथर कांप रहे हैं और सरेंडर करने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं। सहारनपुर मंडल के डीआईजी डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि कार्रवाई के डर से सुशील मूंछ और फुरकान ने सरेंडर कर दिया है। इनकी सम्पतियो को भी पहले जब्त किया जा चुका था और अभी अन्य बेनामी सम्पत्तियो की जांच चल रही है। डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया की माफियाओं को शरण देने वाले ओर उनका सहयोग करने वाले भी पुलिस के राडार पर है। उनको भी चिन्हित कर जल्दी ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।