Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

75 घंटे तक चलेगा 75 जिलों में 'सफाई अभियान', नगर विकास मंत्री का ऐलान

एक दिसंबर से 75 घंटे के विशेष सफाई अभियान चलेगा। इस दौरान 75 जिलों में यह अभियान चलेगाा। नगर विकास औेर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि नवंबर के महीने में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा था। उसके बाद यह नया अभियान चलेगा। इस 75 घंटे क
Share:
75 घंटे तक चलेगा 75 जिलों में 'सफाई अभियान', नगर विकास मंत्री का ऐलान
Read in your preferred language.

एक दिसंबर से 75 घंटे के विशेष सफाई अभियान चलेगा। इस दौरान 75 जिलों में यह अभियान चलेगाा। नगर विकास औेर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि नवंबर के महीने में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा था। उसके बाद यह नया अभियान चलेगा। इस 75 घंटे के विशेष अभियान की मॉनिटरिंग भी लगातार मॉनिटरिंग सेल से की जाएगी।

नगर विकास विभाग से संबंधित नगर सेवा अभियान 30 नवंबर तक था. पूरे एक महीने से साफ सफाई कर्मी विशेष प्रयास कर रहे थे। इसी समय डेंगू जैसी चुनौती हमारे समक्ष आई थी, लेकिन सबने मिलकर उसको बड़ी मुस्तैदी से हैंडल किया।

जगह-जगह फॉगिंग की, छिड़काव कराया। नियमित सफाई कराई। नगर सेवा अभियान के बड़े अच्छे परिणाम आए हैं। आज यह अभियान पूरा हो गया है, लेकिन अभी कार्य पूरा नहीं हुआ है।
नगर विकास मंत्री ने बताया कि कुछ ऐसे गार्बेज के बर्नेबल पॉइंट होते हैं जहां पर कचरे का ढेर खत्म नहीं होता है. ऐसे सभी गलियों, मोहल्लों और शहरों में सूरज उगते ही ऐसे जानवर घूमते रहते हैं जो गंदगी फैलाते हैं।

हमारी भाषा में इन्हें बर्नेबुल गार्बेज पॉइंट बोलते हैं। ऐसी जगह को चिह्नित करके हर नगर निय में कल से लगातार सभी 75 जिलों में 75 घंटे का एक अभियान चलाएंगे। उन 75 घंटों में हमारा यह प्रयास होगा कि सभी नगर निकायों के एक एक ऐसे पॉइंट को जहां पर हमेशा पर कूड़ा कचरा देखने को मिलता है।