Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

UP में करोड़पति लोगों के बीच सफाईकर्मी भी बना विधायक

संत कबीर नगर जिले की धनघटा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर गणेश चंद्र चौहान ने ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के उम्मीदवार अलगू प्रसाद को 10,553 वोटों से हराया। चौहान को कुल 83,241 यानि 38.5 फीसदी वोट मिले। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी के विजेता प्
Share:
UP में करोड़पति लोगों के बीच सफाईकर्मी भी बना विधायक
Read in your preferred language.

संत कबीर नगर जिले की धनघटा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर गणेश चंद्र चौहान ने ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के उम्मीदवार अलगू प्रसाद को 10,553 वोटों से हराया। चौहान को कुल 83,241 यानि 38.5 फीसदी वोट मिले। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी के विजेता प्रत्याशी ने कहा कि पार्टी और मतदाताओं ने संदेश दिया है कि एक आम कार्यकर्ता भी ऊंचाई तक पहुंच सकता है। चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान वह गाड़ियों में रिक्शा चलाने वालों के लिए पूड़ी-सब्जी लाते थे।

गणेश ने कहा, ''संत कबीर नगर में बिहार के बहुत से लोग रहते हैं। जब मुझे टिकट मिला तो लोोग मुझसे मिलने आए। वे भावुक थे। जिस दिन मैं जीता रिक्शावाले आए और मुझे गले लगा लिया।'' पीएम मोदी की ओर से सफाई कर्मचारियों को मिले सम्मान का जिक्र करते हुए वह कहते हैं, ''पीएम ने सफाई कर्मचारियों के पैर धोए और यह संदेश दिया कि सफाई कर्मचारी नीच नहीं हैं।''सफाई कर्मचारी से विधायक तक का सफर तय करने वाले गणेश कहते हैं, ''यदि वे (सफाईकर्मी) समाज की गंदगी साफ कर रहे हैं तो यह दिखाता है कि वे निश्चित तौर पर महान हैं।''