Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

बदायूं: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पार्क का नाम बदलवा कर पुनः अंबेडकर पार्क कराया

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पार्क का नाम बदलवा कर पुनः अंबेडकर पार्क कराया बदायूं :ग्राम उघैती शर्की में पहले से अंबेडकर पार्क थी जो ग्राम प्रधान ने उसको चिल्ड्रेन पार्क का नाम दे दिया था! जिस पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने रोष जताया और शासन प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर कार्रवाई कर
Share:
बदायूं: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पार्क का नाम बदलवा कर पुनः अंबेडकर पार्क कराया
Read in your preferred language.

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पार्क का नाम बदलवा कर पुनः अंबेडकर पार्क कराया

बदायूं :ग्राम उघैती शर्की में पहले से अंबेडकर पार्क थी जो ग्राम प्रधान ने उसको चिल्ड्रेन पार्क का नाम दे दिया था!
जिस पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने रोष जताया और शासन प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी!
और कहा था कि मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर अंबेडकर पार्क पर जो ग्राम प्रधान ने चिल्ड्रंस पार्क का नाम दे दिया था उसको तुरंत बदलवा कर पुन: उसका नाम अंबेडकर पार्क लिखा जाए!
उघैती में पहुंचे राय सिंह सागर बरेली मण्डल संघठन सचिव, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी व संघठन के सभी कार्यकर्ताओं ने थाना उघैती में ज्ञापन देकर मामले की जांच कराई और प्रशासन ने तुरंत ही मामले की जांच कर पार्क का नाम बदलने का कार्य किया!
जिसका नाम पुन: भीमराव अम्बेडकर पार्क किया गया जिसमें की मौके पर मौजूद रहे!
भीम आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदीप कुमार आनंद सागर, अभी चौधरी, बब्लू सागर, राजा बाबू, उमेश चन्द्र सागर व अन्य कार्यकर्ता और ग्राम वासी मौजूद रहे उमेश चन्द्र सागर

रिपोर्ट
सचिन बाबू
बिसौली बदायूं