Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

मैनपुरी के करहल सीट से बसपा ने डा.अवनीश शाक्य को बनाया उम्मीदवार ?

बहुजन समाज पार्टी ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर स्थानीय बसपा नेताओं ने करहल उपचुनाव के लिए डा. अवनीश शाक्य को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने मैनपुरी की करहल सीट पर पिछड़े वर्ग के शाक्य बिरादरी
Share:
मैनपुरी के करहल सीट से बसपा ने डा.अवनीश शाक्य को बनाया उम्मीदवार ?
Read in your preferred language.

बहुजन समाज पार्टी ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर स्थानीय बसपा नेताओं ने करहल उपचुनाव के लिए डा. अवनीश शाक्य को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

बसपा ने मैनपुरी की करहल सीट पर पिछड़े वर्ग के शाक्य बिरादरी से प्रत्याशी को उतारकर उपचुनाव में दमदार उपस्थिति दर्ज कराने की भी कोशिश की है। बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप नारायण उर्फ दीपक पेंटर एवं पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बसपा कार्यालय पर प्रत्याशी डा. अवनीश शाक्य का जोरदार स्वागत किया। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी करहल उपचुनाव को दमदारी से लड़ते हुए अपनी जीत सुनिश्चित करेंगी।