Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

भाजपा के हुए सुवेंदु, अमित शाह की उपस्थिति में थामा भगवा झंडा

आखिरकार तमाम सियासी अटकलों पर दिमाग विराम लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। बंगाल के मेदिनीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री वह भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह की उपस्थिति में उन्होंने भगवा झंडा थामा। शाह पार्टी में उ
Share:
भाजपा के हुए सुवेंदु, अमित शाह की उपस्थिति में थामा भगवा झंडा
Read in your preferred language.

आखिरकार तमाम सियासी अटकलों पर दिमाग विराम लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। बंगाल के मेदिनीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री वह भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह की उपस्थिति में उन्होंने भगवा झंडा थामा। शाह पार्टी में उनका स्वागत किया।

गौरतलब है कि सुवेंदु नंदीग्राम आंदोलन के पोस्टर बॉय रहे हैं। इसी नंदीग्राम आंदोलन की ममता बनर्जी के 2011 में बंगाल की सत्ता पर काबिज होने में अहम भूमिका थी। गौरतलब है कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम से विधायक सुवेंदु ने पिछले महीने 27 नवंबर को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इसी सप्ताह बुधवार को उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अगले दिन गुरुवार को उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देते हुए पूरी तरह पार्टी से नाता तोड़ लिया था।
सुवेंदु का भाजपा में शामिल होना तृणमूल कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है। तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के बाद सुवेंदु सबसे बड़े जनाधार वाले नेता माने जाते थे। सुवेंदु के पिता व भाई भी सांसद हैं। अधिकारी परिवार का पूर्व मेदिनीपुर व आसपास के छह जिलों में काफी प्रभाव है। कम से कम उस इलाके में 60 से 65 विधानसभा सीटों पर अधिकारी परिवार का प्रभाव है।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ