Monday, 14 September 2026 | 10:00 PM
India

दस करोड़ नए सदस्य बनाएगी भाजपा

लोकसभा चुनाव में लगे झटके से उबरने और पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा एक सितंबर से राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का पहला चरण शुरू करेगी। पार्टी ने इस अभियान के तहत दस करोड़ नए सदस्य को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक में
Share:
दस करोड़ नए सदस्य बनाएगी भाजपा
Read in your preferred language.

लोकसभा चुनाव में लगे झटके से उबरने और पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा एक सितंबर से राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का पहला चरण शुरू करेगी। पार्टी ने इस अभियान के तहत दस करोड़ नए सदस्य को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक में सदस्यता अभियान का तानाबाना बुना गया। महासचिव विनोद तावड़े को अभियान का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। सदस्यता अभियान का पहला चरण एक से 25 सितंबर तक और दूसरा चरण अक्तूबर में शुरू होगा। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी ने 2014 से 2019 तक चले पूर्व के सदस्यता अभियान में 18 करोड़ सदस्य बनाए थे। तब भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा मिला था। इस बार मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड, नमो एप और पार्टी की वेबसाइट के जरिये सदस्यता दी जाएगी। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी मोर्चे को जोड़ा जाएगा। दो-तीन राज्यों को जोड़ कर सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।