Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

भाजपा विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी चाहती है: सलमान खुर्शीद

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) को कांग्रेस के विकल्प के रूप में चाहती है। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा भाजपा ऐसा इसलिए चाहती है क्योंकि वह आम आदमी पार्टी को सरलता से संभाल सकते हैं।
Share:
भाजपा विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी चाहती है: सलमान खुर्शीद
Read in your preferred language.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) को कांग्रेस के विकल्प के रूप में चाहती है। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा भाजपा ऐसा इसलिए चाहती है क्योंकि वह आम आदमी पार्टी को सरलता से संभाल सकते हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, 'भाजपा अभी भी कांग्रेस से डरी हुई है, भले ही हम संसद में प्रतिनिधित्व के मामले में इतनी छोटी पार्टी में सिमट गए हों, लेकिन देश भर में पदचिह्न के मामले में नहीं। वे आम आदमी पार्टी को आगे बढ़ाना चाहते हैं, क्योंकि वे AAP को एक अच्छी सलाहकार के रूप में पाते हैं। वे आम आदमी पार्टी को बहुत आसानी से संभाल सकते हैं, शायद पहले से ही संभाल रहे हैं लेकिन वे कांग्रेस को नहीं संभाल सकते। इसलिए, उन्हें आप बनाम भाजपा कहना पड़ रहा है

इस वर्ष पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की कमजोर स्थिति साफ देखी जा सकती है। कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व संकट पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में नेतृत्व का कोई संकट नहीं है, बल्कि राजनीति का है। पार्टी में ऐसे नेता हैं जिन्होंने लंबे समय तक खुशी-खुशी देश की सेवा की है। उन्होंने कहा, 'संकट राजनीति का है, नेतृत्व का नहीं है और न केवल हमारी पार्टी की राजनीति बल्कि देश और सभी दलों की राजनीति का है। हमारे पास नेतृत्व है। हम अपने नेताओं के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं। हमें उन पर विश्वास है।' नेता सलमान ने कहा कि कुछ हार के बाद पार्टी कमजोर नहीं हुई है