लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने शुक्रवार को मोहनलालगंज व निगोहां मंडल कार्यालयो में मंडल समेत सभी मोर्चो व बूथ,शक्ति केंद्र के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में भारी मतो से जीत के लिये बूथ प्रबंधन का पाठ पढ़ाया।
केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा मंडल,बूथ, शक्तिकेंद्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ पर एक साथ इकठ्ठा होकर बैठें। रणनीति तय करें कि बूथ क्षेत्र में कितने घर हैं और संपर्क करें। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताएं और हैंडबिल भी दें ताकि आमजन को विकास योजनाओं की जानकारी हो सके।उन्होने कहा कि हर बूथ पर 200-250 परिवार निवास करते होगे। इन परिवारों को जरा सा ध्यान देंगे तो हमारा काम आसान हो जाएगा ओर भाजपा हर बूथ जीतेगी। जनसंपर्क करने की बात आएगी तो बूथ की टोली तीन से चार दिन में हर परिवार से संपर्क कर सकती है। यह रणनीति आपके कार्य को आसान बना सकता है।क्षेत्रीय विधायक अमरेश रावत ने कहा कि इस समय पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना हुआ है। जरूरत इस माहौल को वोट में बदलने की है। इसमें बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अलावा पन्ना प्रमुख जितना सक्रिय रहेंगे, चुनाव परिणाम उतना ही जबरदस्त आएगा।दोनो मंडलो की बैठक में मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया
बैठक में भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक तिवारी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामलाल वर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र दीक्षित, नागेश्वर द्विवेदी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरू पांडे,मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह,निगोहां मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला,पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह,प्रधान ललित शुक्ला,प्रधान अभय दीक्षित, सतीश शुक्ला,आशीष द्विवेदी,मनीष तिवारी समेत दोनो ही मंडलो के सभी मोर्चो समेत बूथ,शातिकेन्द्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।
UP News
मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने शुक्रवार को मोहनलालगंज व निगोहां मंडल कार्यालयो में बैठक की
लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने शुक्रवार को मोहनलालगंज व निगोहां मंडल कार्यालयो में मंडल समेत सभी मोर्चो व बूथ,शक्ति केंद्र के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में भारी मतो से जीत के लिये बूथ प्रबंधन का पाठ पढ़ाया। केन्द
Read in your preferred language.