Monday, 14 September 2026 | 10:02 PM
India

मोहम्मद शमी की मैदान पर वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी वापसी

टखने की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रणजी ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम बंगाल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने की संभावना है। वह इसके बाद न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीन मैचों की सीरीज में किसी एक टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। समझा जाता है कि शमी 11 अक्टूबर
Share:
मोहम्मद शमी की मैदान पर वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी वापसी
Read in your preferred language.

टखने की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रणजी ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम बंगाल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने की संभावना है। वह इसके बाद न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीन मैचों की सीरीज में किसी एक टेस्ट मैच में खेल सकते हैं।

समझा जाता है कि शमी 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और 18 अक्टूबर को बिहार के खिलाफ बंगाल के शुरुआती दो रणजी मैचों में किसी एक मैच में खेल सकते है। इन दोनों मैचों के बीच सिर्फ दो दिन का समय है ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि वह दोनों मैचों का हिस्सा होंगे।

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 19 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू होगी, उसके बाद पुणे (24 अक्टूबर) और मुंबई (एक नवंबर) में टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर जाने से पहले शमी के इनमें से एक मैच खेलने की उम्मीद है। भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक 34 साल के शमी आस्ट्रेलिया के विरुद्ध पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले गए वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से टीम से बाहर है। इस साल फरवरी में इंग्लैंड में उनके टखने की सर्जरी हुई थी जिसके बाद वह छह महीने के लिए खेल से दूर हो गये थे। इंस्टाग्राम पर साझा कुछ वीडियो में शमी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने आरटीपी रूटीन (खेल में वापसी) में छोटे रनआप के साथ कम गति वाली गेंदबाजी करते देखे गए हैं। पहले ऐसी खबरें थीं कि वह दलीप ट्राफी के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।