Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
Entertainment

महा ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को एक बार फिर से खत लिखा

मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मंडोली जेल में कैद महा ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को एक मर्तबा फिर से खत लिखा है। इस खत में सुकेश ने एक शो में एक्ट्रेस के लुक की काफी तारीफ की है। साथ ही सुकेश ने बताया कि वह उनके लिए नवरात्रि में नौ दिनों के लिए व्रत रखेंगे। सुकेश ने जेल से लिखे अपने लेटर में लिख
Share:
महा ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को एक बार फिर से खत लिखा
Read in your preferred language.

मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मंडोली जेल में कैद महा ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को एक मर्तबा फिर से खत लिखा है। इस खत में सुकेश ने एक शो में एक्ट्रेस के लुक की काफी तारीफ की है।
साथ ही सुकेश ने बताया कि वह उनके लिए नवरात्रि में नौ दिनों के लिए व्रत रखेंगे। सुकेश ने जेल से लिखे अपने लेटर में लिखा, बेबी, जैसा कि कल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं, मैं आपके जीवन में पहली बार तुम्हारी खुशी के लिए और हमारे आसपास से नकरात्मकता को दूर करने के लिए पूरे नवरात्र व्रत रखने जा रहा हूं। देवी मां की शक्ति से सब कुछ ठीक हो जाएगा और अंत में सत्य की जीत होगी। चाहे कुछ भी हो जाए, हम दोनों जल्द ही एक दूसरे के साथ होंगे।
चंद्रशेखर ने ये भी बताया कि वो मां वैष्णों देवी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर पर एक खास आरती का आयोजन करवाने वाले हैं। वे जीत हमारी ही होगी और दुनिया देखेगी कि हम पर कोई भी इल्जाम सच नहीं होगा। तुम्हें किसी भी बात को लेकर डरने करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब इन सबकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। मुझे तुम्हें प्यार करने और ख्याल रखने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है।