Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
India

विराट कोहली को लेकर बड़ा ऐलान, IPL 2022 में मिली नई जिम्मेदारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2022 में बल्ले से संघर्ष करते नजर आए हैं। हालांकि, कप्तान फाफ डुप्लेसी ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। फाफ डुप्लेसी ने उनको आईपीएल 2022 में नई जिम्मेदारी दी है, जिसमें वे भूतकाल में काफी सफल भी हुई हैं। जी हां, विर
Share:
Read in your preferred language.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2022 में बल्ले से संघर्ष करते नजर आए हैं। हालांकि, कप्तान फाफ डुप्लेसी ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। फाफ डुप्लेसी ने उनको आईपीएल 2022 में नई जिम्मेदारी दी है, जिसमें वे भूतकाल में काफी सफल भी हुई हैं। जी हां, विराट कोहली अब से आरसीबी के लिए इस सीजन में ओपनिंग करते नजर आएंगे।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतने के बाद फाफ डुप्लेसी ने टीम में बदलाव के बारे में बात करते हुए कहा कि अनुज रावत की जगह रजत पाटीदार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, जबकि विराट कोहली आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करेंगे। कप्तान फाफ डुप्लेसी ने बताया, "विराट टॉप पर जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि वह शीर्ष पर जाएं, गम असली विराट को खेलते हुए देखना चाहते हैं।" विराट अभी तक नंबर 3 पर खेल रहे थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने साल 2016 के आईपीएल में 16 मैचों में 973 रन बनाए थे, जिसमें 4 शतक शामिल थे। विराट कोहली ने उस सीजन में आरसीबी के लिए ओपनिंग की थी और लगातार रन बनाए थे। यही टीम मैनेजमेंट फिर से विराट कोहली से बड़े-बड़े स्कोर देखना चाहता है।