Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
Entertainment

ट्रोलर्स को दिया मुहतोड़ जवाब, मूविंग विद मलाइका का नया प्रोमो हुआ रिलीज

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्हें अक्सर किसी न किसी कारण ट्रोल किया जाता है। उनकी वॉकिंग स्टाइल से लेकर रिलेशनशिप तक, कई चीजों के लिए मलाइका का बुरी तरह से मजाक बना है। हाल ही में मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने अपकमिंग शो का प्रोमो शेयर किया है। यह वीडियो खास उन
Share:
ट्रोलर्स को दिया मुहतोड़ जवाब, मूविंग विद मलाइका का नया प्रोमो हुआ रिलीज
Read in your preferred language.

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्हें अक्सर किसी न किसी कारण ट्रोल किया जाता है। उनकी वॉकिंग स्टाइल से लेकर रिलेशनशिप तक, कई चीजों के लिए मलाइका का बुरी तरह से मजाक बना है। हाल ही में मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने अपकमिंग शो का प्रोमो शेयर किया है। यह वीडियो खास उनके हेटर्स और ट्रोलर्स के लिए है, जिसमें वो उन्हें ट्रोल करती दिख रही हैं। इतना ही नहीं मलाइका अपने ट्रोलर्स से रिक्वेस्ट कर रही हैं कि अब वो किसी नई बात पर उनका मजाक उड़ाएं
वीडियो में मलाइका ट्रोलर्स से कहती हैं- एक ऐसी महिला जिसके बारे में बात सभी करना चाहते हैं। कुछ भी करो, लोग बात करते हैं। मैं ब्रेकअप करती हूं, तो ब्रेकिंग न्यूज बन जाती है। मैं आगे बढ़ती हूं, अपने पार्टनर के साथ हूं, मुझे ट्रोल किया जाता है। मैं फिर बिकिनी पहनूं या गाउन। लोग कहते हैं कि मैं घर पर रहूं, इन सभी चीजों की उम्र नहीं है। जी हां, मैं यंग नहीं रही, क्या आप जानते हैं कि क्या पुराना हो रहा है, ये सभी पुराने कमेंट्स। अब मैं आपको मलाइका की रियल लाइफ को और भी करीब से दिखाउंगी।
मलाइका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- अगर आपको लगता है कि मैंने खबरों में रहना छोड़ दिया है, तो ये रहा। मेरी उम्र, आउटफिट्स, लव लाइफ और सभी खबरें। मैं आप सभी के लिए 5 दिसंबर को अपना नया शो मुविंग विद मलाइका लेकर आ रही हूं।’ बता दें कि यह एक चैट शो होगा, जिसमें मलाइका के साथ उनकी दोस्त फराह खान भी नजर आएंगी। यह शो डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगा।
अर्जुन और मलाइका कई सालों से रिलेशनशिप हैं। साल 2019 में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए मलाइका ने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। जब कपल ने इस बात की घोषणा की थी तब उन्हें एज गैप के चलते सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, मीडिया और फैंस से कपल को काफी प्यार मिला।
अरबाज और मलाइका का 2017 में तलाक हो गया था। इनके तलाक की वजह मलाइका और अर्जुन के बीच बढ़ रही नजदीकियां थीं। मलाइका ने तलाक के बदले अरबाज से एलिमनी अमाउंट के तौर पर 10 करोड़ रुपए मांगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका 10 करोड़ रुपए से कम पर समझौता करने को तैयार नहीं थीं। वहीं, अरबाज ने मलाइका को एलिमनी अमाउंट के तौर 15 करोड़ रुपए दिए थे।