Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

BCCI ने ECB से की गुजारिश,IPL 2021 के बचे हुए मैचों के लिए टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में किया जाए कुछ ऐसा बदलाव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से गुजारिश की है कि वह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को एक सप्ताह पहले शुरू कर दें, जिससे उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बचे हुए मैच कराने के लिए एक्स्ट्रा समय मिल जाए। आईपीएल 2021 के 31 मैच बचे हुए हैं और ब
Share:
BCCI ने ECB से की गुजारिश,IPL 2021 के बचे हुए मैचों के लिए टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में किया जाए कुछ ऐसा बदलाव
Read in your preferred language.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से गुजारिश की है कि वह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को एक सप्ताह पहले शुरू कर दें, जिससे उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बचे हुए मैच कराने के लिए एक्स्ट्रा समय मिल जाए। आईपीएल 2021 के 31 मैच बचे हुए हैं और बीसीसीआई उन्हें सितंबर में कराने के बारे में सोच रहा है। बीसीसीआई की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक अथर्टन ने इसकी पुष्टि की है।
दोनों देशों के बोर्ड के बीच इसको लेकर अनौपचारिक चर्चा हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक स्थगित आईपीएल को पूरा करने के लिए बीसीसीआई ने ईसीबी से टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच को एक सप्ताह पहले कराने की संभावना के बारे में पूछा है। इसमें कहा गया है, 'संबंधित बोर्ड के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई है, क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण क्रिकेट शेड्यूल काफी प्रभावित हुआ है।'
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पूरा होने के बाद छह सप्ताह के संभावित अंतराल को देख रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला साउथम्पटन में 18-22 जून तक खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम (4 से 8 अगस्त) में खेला जाएगा। उसके बाद लॉर्ड्स (12-16 अगस्त), लीड्स (25-29 अगस्त), ओवल (2 से 6 सितंबर) और मैनचेस्टर (10-14 सितंबर) में होगा।