Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
India

BCCI ने दिया दिल्ली कैपिटल्स को क्वारंटीन होने का निर्देश,

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स को क्वारंटीन होने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने चार दिन पहले यानी 29 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अहमदाबाद में मैच खेला था. आज दोपहर में खबर आई थी कि केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोर
Share:
BCCI ने दिया दिल्ली कैपिटल्स को क्वारंटीन होने का निर्देश,
Read in your preferred language.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स को क्वारंटीन होने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने चार दिन पहले यानी 29 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अहमदाबाद में मैच खेला था. आज दोपहर में खबर आई थी कि केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोनावायरस पॉजिटव पाए गए हैं.

कोलकाता ने अपना आखिरी मैच दिल्ली के खिलाफ ही खेला था और उस मैच में वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे थे.
आपको बता दें कि केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सवाल उठ रहे हैं विश्व के सबसे बड़े टी20 लीग के जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में ये खतरनाक वायरस कैसे पहुंच गया.
एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा, "आधा टूर्नामेंट हो चुका है. इसको रोकने का कोई मतलब नहीं बनता है. इस खबर (केकेआर टीम में पॉजिटिव मामले) से बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) का काम अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है."
उन्होंने कहा, "हमने सुना है कि एक खिलाड़ी इसलिए संक्रमित हुआ क्योंकि उसे स्कैन के लिए बायो बबल से बाहर ले जाया गया इसलिए ये बायो बबल के बाहर हुआ. जहां तक मैं जानता हूं हर कोई बीसीसीआई के प्रोटोकॉल का पूरा पालन कर रहा है और उसका कोई उल्लंघन नहीं हुआ."
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यदि कोई अन्य टीम वायरस से प्रभावित नहीं होती है तो टूर्नामेंट जारी रहना चाहिए.
अधिकारी ने कहा, "यदि आप टूर्नामेंट रोकना चाहते हैं तो कब तक. एकमात्र तरीका यही है कि पॉजिटिव मामलों को अलग थलग करके खेल जारी रखा जाए. खिलाड़ी निश्चित तौर पर अब अधिक चिंतित हैं लेकिन उनकी मुख्य चिंता यह है कि वे स्वदेश कैसे लौटेंगे."