Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

बरेली - विक्की भरतौल ने एक फोन पर दिलाया ऑक्सीजन सिलेंडर:सुमित शंखधार।

आँवला - कोरोना महामारी के चलते भाजपा युवा मोर्चा के मढ़ीनाथ मण्डल से भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सुमित शंखधार लगातार कोरोना संक्रिमित मरीजो की हर संभव मदद कर रहे है मण्डल उपाध्यक्ष सुमित शंखधार ने बताया कि मेरे पास जाटवपुरा से बहन का फोन आया उस बहन ने कहा कि मेरी माताजी का स्वस्थ्य काफी खराब है और उनको ऑक्
Share:
बरेली - विक्की भरतौल ने एक फोन पर दिलाया ऑक्सीजन सिलेंडर:सुमित शंखधार।
Read in your preferred language.

आँवला - कोरोना महामारी के चलते भाजपा युवा मोर्चा के मढ़ीनाथ मण्डल से भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सुमित शंखधार लगातार कोरोना संक्रिमित मरीजो की हर संभव मदद कर रहे है मण्डल उपाध्यक्ष सुमित शंखधार ने बताया कि मेरे पास जाटवपुरा से बहन का फोन आया उस बहन ने कहा कि मेरी माताजी का स्वस्थ्य काफी खराब है और उनको ऑक्सीजन की आवश्कता है मै घर मे अकेली हूँ तभी मैने श्री विक्की भरतौल को फोन कर जानकारी दी विक्की भरतौल ने तत्काल संज्ञान में लेकर एक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की और उस बहन के घर तक पहुचाने का कार्य किया जब मै और मेरे साथ राज शर्मा जी उस बहन के घर सिलेंडर लेकर पहुँचे तो बहन कहने लगी कि भैया इस महामारी में आपने एक फोन पर हमारी मदद की मै ईश्वर से हमेशा आपके उज्जवल भविष्य प्रार्थना करती हूं सुमित शंखधार ने कहा की इस संकट काल मे मदद करना मानव का पहला धर्म है लेकिन कुछ लोग कालाबाजारी करके लूटने काम कर रहे है मदद तो बहुत दूर की बात है जो डॉक्टर इंजेक्शन ऑक्सीजन स्टाक करके कालाबाजारी कर रहे है मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा सुमित शंखधार ने कहा कि इस महामारी में केवल बरेली शहर में एक जनप्रतिनिधि राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल विधायक बिथरी चैनपुर है जो इस संकट के काल मे देव दूत बनकर सेवा कार्य कर रहे है मंडल उपाध्यक्ष सुमित शंखधार ने बताया की विक्की भरतौल की बताई गई नीतियों एवं विचारों पर चलकर सदैव ही मानव सेवा करते रहेंगे उन्होंने कहा कि मेरा आप सभी जनमानस से अपील है कि बेबजह घर से बाहर बिल्कुल भी ना निकले हारेगा कोरोना जीतेगा भारत।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा