Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
India

बरेली-यूटा ने उपार्जित व प्रतिकर अवकाश के लिए सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बरेली को सौंपा ज्ञापन

बरेली/यूपी: यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने शिक्षकों को एक कैलेण्डर वर्ष में मिलने वाले एक उपार्जित अवकाश को सेवा वर्ष के आधार पर मानव संपदा पोर्टल पर अंकित करने व अन्य जनपदों में मिल रहे प्रतिकर अवकाश के संबंध में सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बरेली गिरवर सिंह को ज्ञापन सौं
Share:
Read in your preferred language.

बरेली/यूपी: यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने शिक्षकों को एक कैलेण्डर वर्ष में मिलने वाले एक उपार्जित अवकाश को सेवा वर्ष के आधार पर मानव संपदा पोर्टल पर अंकित करने व अन्य जनपदों में मिल रहे प्रतिकर अवकाश के संबंध में सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बरेली गिरवर सिंह को ज्ञापन सौंपा।

इसके साथ साथ जिन जनपदों में उपार्जित एवं प्रतिकर अवकाश मिल रहा है उनकी प्रतिलिपि भी सौंपी। जिस पर सहायक शिक्षा निदेशक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रतिवर्ष सेवा अनुसार प्रतिकर अवकाश अंकन हेतु आदेशित करेंगे। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह संगठन मंत्री जितेंद्र गंगवार राज पल्याल, राजेश कुमार सिंह अमित चंद्रा इत्यादि मौजूद रहे।