Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

बरेली - इफको प्रशासन, भू दाता किसानों व भाकियू की वार्ता रही विफल।

बरेली/आंवला- गत दिनो पहले इफको इकाई और भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के मध्य उपजिलाधिकारी आंवला के कार्यालय पर वार्ता की गयी थी जिसमे इफको इकाई की ओर से भू दाता किसानों को नियमानुसार रोजगार देने का वादा किया गया था । इफको इकाई के वादा अनुसार 3 जनवरी को कुछ किसानों को रोजगार देने को कहा गया था जिसका
Share:
बरेली - इफको प्रशासन, भू दाता किसानों व भाकियू की वार्ता रही विफल।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला- गत दिनो पहले इफको इकाई और भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के मध्य उपजिलाधिकारी आंवला के कार्यालय पर वार्ता की गयी थी जिसमे इफको इकाई की ओर से भू दाता किसानों को नियमानुसार रोजगार देने का वादा किया गया था । इफको इकाई के वादा अनुसार 3 जनवरी को कुछ किसानों को रोजगार देने को कहा गया था जिसका इफको इकाई के द्वारा पालन नही किया गया जिस कारण पुन: उप-जिलाधिकारी आंवला के कार्यालय पर इफको प्रशासन, भू दाता किसानों व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के द्वारा वार्ता की गयी जो कि रूप से पूर्ण विफल रही।
उक्त प्रकरण के संबंध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा 8 जनवरी 2024 को जिला अधिकारी बरेली एवं मंडल आयुक्त बरेली से भेंटवार्ता की जाएगी।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा