Monday, 14 September 2026 | 10:11 PM
India

बरेली - आंवला तहसील क्षेत्र के स्टंटबाजों को हीरोगीरी दिखानी पड़ी भारी।

आंवला - मशहूर होने के लिए तरह-तरह की उटपटांग हरकत करते हुए नवयुवकों द्वारा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की प्रवृति ने सभी हदों को पार कर दिया है। दरअसल शोसल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार हुए तीन लड़के बिना किसी हेलमेट के तेज स्पीड मोटरसाइकिल से स्टंट करते न
Share:
बरेली - आंवला तहसील क्षेत्र के स्टंटबाजों को हीरोगीरी दिखानी पड़ी भारी।
Read in your preferred language.

आंवला - मशहूर होने के लिए तरह-तरह की उटपटांग हरकत करते हुए नवयुवकों द्वारा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की प्रवृति ने सभी हदों को पार कर दिया है। दरअसल शोसल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार हुए तीन लड़के बिना किसी हेलमेट के तेज स्पीड मोटरसाइकिल से स्टंट करते नजर आ रहे हैं शोसल मीडिया पर स्टंट वीडियो बनाकर हीरोगीरी दिखाने का आजकल सिरफिरों के सिर पर इस कदर भूत सवार हो गया है कि न तो वे अपनी जान की परवाह करते हैं न ही दूसरों की जान की कोई फ़िक्र वायरल वीडियो आंवला तहसील क्षेत्र के बताये जा रहे हैं वहीं मामले की पड़ताल की गई तो ये दिखावटी पजम्मा छाप हीरो
इस्माईलपुर के रहने वाले उदयवीर,व अन्य दो और युवक बताये गये नक्शेबाज युवकों को मोटर साइकिल पर स्टंट करते हुए इंस्टाग्राम पर रील बनाना उस बक्त भारी पड़ गया जब बरेली ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में ये वायरल वीडियो पहुंचे तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काट दिया गया

आपको बता दें यूपी ट्रैफिक पुलिस की शोसल मीडिया पर तेज निगरानी के बाद इन शोहदों का बिना हेलमेट तीन-तीन लोग बाईक पर स्टंट करने पर यूपी ट्रैफिक पुलिस द्वारा इनकी मोटर साइकिल संख्या UP 25 BN 6379 का चालान काट दिया गया ।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा