Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

बरेली - प्रधानाध्यापक संजीव लता का अंतर्जनपदीय ट्रांसफर होने पर स्टाफ ने दी विदाई।

आँवला - रामनगर के प्राथमिक विद्यालय कंधरपुर में कार्यरत प्रधानाध्यापक संजीव लता को उनके गृह जनपद सहारनपुर में अंतर्जनपदीय ट्रांसफर होने पर स्टाफ ने बैच लगाकर एवं माला पहना कर विदाई दी। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र पाल सिंह ने संजीव लता को पुष्प देकर उन्हें सम्मानित किया
Share:
बरेली - प्रधानाध्यापक संजीव लता का अंतर्जनपदीय ट्रांसफर होने पर स्टाफ ने दी विदाई।
Read in your preferred language.

आँवला - रामनगर के प्राथमिक विद्यालय कंधरपुर में कार्यरत प्रधानाध्यापक संजीव लता को उनके गृह जनपद सहारनपुर में अंतर्जनपदीय ट्रांसफर होने पर स्टाफ ने बैच लगाकर एवं माला पहना कर विदाई दी। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र पाल सिंह ने संजीव लता को पुष्प देकर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ट्रांसफर होने पर प्रधानाध्यापक ने स्टाफ और ब्लाक रामनगर के शिक्षकों के साथ लंबे समय तक शिक्षण कार्य करने के अनुभव को अपने यादगार पलों में संजोया। इस मौके पर शिक्षक नेता संतोष कुमार वर्मा, यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष पवन दिवाकर शिक्षक संघ महामंत्री विजय कुमार सिंह प्रदीप कुमार मोहित कुमार देवशी वर्मा सोनम रानी मीना कुमारी इत्यादि मौजूद रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा