Monday, 14 September 2026 | 8:36 PM
UP News

बरेली - आंवला नगर के एक मैरिज हाल में सपा के पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश।

आंवला - सपा के पदाधिकारियों ने आज आंवला नगर के एक बारात घर में समाजवादी पार्टी के सेक्टर व जॉन प्रभारी की मीटिंग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नीरज मौर्य पूर्व विधायक जलालाबाद, एवं सपा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर सपा की रीति नीति को घर-घर तक पहुंचा
Share:
बरेली - आंवला नगर के एक मैरिज हाल में सपा के पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश।
Read in your preferred language.

आंवला - सपा के पदाधिकारियों ने आज आंवला नगर के एक बारात घर में समाजवादी पार्टी के सेक्टर व जॉन प्रभारी की मीटिंग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नीरज मौर्य पूर्व विधायक जलालाबाद, एवं सपा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर सपा की रीति नीति को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। वक्ताओं ने कहा, प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है, महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार हो गया है , आए दिन बलात्कार, लूट व छिनैती की घटनाएं‌ आम बात है। मतदाता मौजूदा सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। बैठक में जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आंवला सैयद आबिद अली, जिला उपाध्यक्ष तनवीर उल इस्लाम, रविंद्र यादव , पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव, असलम खान लक्ष्मण प्रसाद लोधी, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, प्रेमपाल मौर्य, ओमेंद्र सिंह, तनवीर हाफिज, सत्येंद्र यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष भारती चौहान, शांति सिंह, धारा सिंह, विषबाश लोधी, अनिल यादव, विशाल यदुवंशी, गोपाल शर्मा, पदम सिंह, सभासद बॉबी अग्रवाल व समस्त सेक्टर प्रभारी जॉन प्रभारी मौजूद रहे संचालन सत्येंद्र सिंह यादव ने किया।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा