Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

बरेली :मामूली कहासुनी पर दामाद ने ससुरालियो से कर दी मारपीट

  बरेली जिला अस्पताल में भर्ती यह तीनो लोग अपनी बेटी दमाद के घर गए थे। जहां दमाद से कुछ कहासुनी हो गई, दामाद ने अपने 3 साथियों के साथ तलवार से हमला कर दिया जिससे तीनो लोग घायल हो गए , मौके पर मौजूद लोगो ने घायलों को बहेड़ी के सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर बरेली जिला अस्पता
Share:
बरेली :मामूली कहासुनी पर दामाद ने ससुरालियो से कर दी मारपीट
Read in your preferred language.

 बरेली जिला अस्पताल में भर्ती यह तीनो लोग अपनी बेटी दमाद के घर गए थे। जहां दमाद से कुछ कहासुनी हो गई, दामाद ने अपने 3 साथियों के साथ तलवार से हमला कर दिया जिससे तीनो लोग घायल हो गए , मौके पर मौजूद लोगो ने घायलों को बहेड़ी के सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला पीलीभीत के पिपरिया मंजा निवासी रंजीत , सतनाम , और उनके पिता त्रिलोक सिंह यह तीनों लोग अपनी बेटी बिजेंद्र कौर के घर थाना बहेड़ी के गांव वरोली गए थे वहां बेटी बिजेंद्र कौर को लेकर दमाद सतनाम से कुछ कहासुनी हो गई इसी बात को लेकर दामाद सतनाम ने गुस्से में आकर अपने साथियों के साथ धार धार हथियार से हमला कर दिया जिससे रंजीत , त्रिलोक , सतनाम तीनो लोग गंभीर घायल हो गए । घायलों को बहेड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए बरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां तीनों का इलाज चल रहा है।